April 23, 2026

पांचवी व आठवीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे बच्चों के लिए जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा 16 को मोटिवेशनल कार्यशाला

1 min read
Share this

रायपुर। नए नियमों के अनुसार प्राइवेट स्कूल में पांचवी व आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है । इस सत्र में बच्चे पहली बार पांचवी व आठवीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर ने बताया कि छात्र छात्राओं पर बोर्ड परीक्षा का अलग ही प्रेशर होता है। बच्चों को बोर्ड परीक्षा की बिना प्रेशर तैयारी करने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर विजय चोपड़ा की कार्यशाला का आयोजन श्री आदिश्वर जैन उच्चतर माध्यमिक शाला व वर्धमान इंगलिश मीडियम स्कूल में सोमवार 16 फरवरी को किया गया है। विजय चोपड़ा द्वारा बच्चों को भयमुक्त परीक्षा की तैयारियों के लिये टिप्स दी जाएगी।