मांढ़र स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग के दौरान 200 केस से 62430 रूपये का राजस्व की प्राप्ती

1 min read
Share this

रायपुर ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन पर रायपुर मंडल में मांढ़र स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार 7 फरवरी को एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान में लोकल पैसेंजर ट्रेनों रायपुर बिलासपुर मेमू ट्रेन-68728, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर -68861, गेवरा रोड रायपुर पैसेंजर -68745, बिलासपुर रायपुर पैसेंजर -58201, गेवरा रोड रायपुर पैसेंजर -58203, बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 188 मामलों से 56415 रूपये अनियमित टिकट के 09 मामलों से 5515 रूपये 02 धूम्रपान के मामले से 400 रूपये, 01 सी केस से 100 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। इस एंबुश टिकट चेकिंग अभियान में कुल 200 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 62430 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद सहित 03 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 02 वाणिज्य निरीक्षक, 18 टिकट चेकिंग स्टाफ, 08 आरपीएफ स्टाफ ने स्टेशन पर लोकल ट्रेनों में एंबुश टिकट चेकिंग जांच की गई ।