मेघालय के कोयला खदान में धमाका 10 मजदूरों की मौत अनेक के दबे होने की आशंका

1 min read
Share this

*प्रशासन ने हादसे वाले क्षेत्र को सील किया,ताकि बचाव कार्य में बाधा न हो*

मेघालय। गुरुवार की दोपहर में राज्य के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके अब तक 10 मजदूरों की मौत की खबर मिली है साथ ही अनेक मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। खदान में धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत बचाव दल की टीम तत्काल वहां पहुंची और खदान के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जानकारी मिली है कि सभी मृतक मजदूर असम के रहने वाले हैं।

बचाव कार्य के दौरान किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने आसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि धमाका कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।