मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बिजली उपभोक्ता 6 गुना, और सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत अंबिकापुर क्षेत्र में आने वाले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में वर्ष 2000 में अविभाजित कोरिया जिले में शामिल था, जिसका भौगोलिक क्षेत्रफल 6228 वर्ग किलोमीटर था। वर्ष 2022 सितम्बर में कोरिया जिला से अलग होकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला बना जिसका भौगोलिक क्षेत्रफल 4227 वर्ग किलोमीटर है। जिले की संरचना सीमित होने के बावजूद डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत अधोसंरचना का विकास और निर्बाध विद्युत प्रदाय में निरंतर वृद्धि हुई है। 25 वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या 21,209 से बढ़कर 1,0,8637 हो गई है।जिसमें उच्च दाब उपभोक्ता 15 से 37, निम्न दाब उपभोक्ता 9,505 से 57,549, बीपीएल कनेक्शन 3562 से 22,679,घरेलू कनेक्शन 7999 से 27,213 एवं पंप उपभोक्ताओं की संख्या 128 से 1159 हो गई। इस प्रकार 25 वर्षों में विद्युत उपभोक्ताओं में 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विगत 25 वर्षों में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 नग 132/33 केवी उपकेंद्र विद्यमान है। इसी प्रकार 33/11 केवी उपकेंद्रों की संख्या 04 से बढ़कर 13, पाॅवर ट्रांसफार्मरों की संख्या 05 से बढ़कर 18 हो गई। वितरण ट्रांसफार्मरों की संख्या 276 से बढ़कर 3018, उच्चदाब लाईनों की लंबाई 734 किलोमीटर से बढ़कर 3718 किलोमीटर हो गई तथा निम्नदाब लाईनों की लंबाई 368 किलोमीटर से बढ़कर 3429 किमी हो गई। इस प्रकार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में विगत 25 वर्षों में तेजी से विकास कार्यों से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कुल उपभोक्ता 06 गुना और सिंचाई पंप 09 गुना बढ़े ,जिसके लिए 01 जोन और 8 वितरण केंद्र का निर्माण कर कुल 1,0,8637 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत प्रदाय किया जा रहा एवं ग्रामों का विद्युतीकरण शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया।
