छत्तीसगढ में रेल परियोजनों के लिये 7470 करोड रुपए आबंटित

1 min read
Share this

रायपुर । छत्तीसगढ में रेल परियोजनों के लिये 7470 करोड रुपए आबंटित किये गये हैं इसके साथ हीबस्तर से जगदलपुर परियोजना शुरू की जा  रही है और 51080 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृति मिली है। केंद्रीय बजट के रेल बजट पर छत्तीसगढ़ को मिले बजट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से यह जानकारी सोमवार की शाम को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकार वार्ता में दी।

ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर रेल मंडल के सभागार में उपस्थिति मीडिया पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए अश्विनी वैष्णव ने बताया कि छत्तीसगढ़ को 7470 करोड रुपए का बजट आवंटित हुआ। छत्तीसगढ़ में 51080 करोड़ के प्रोजेक्ट सैंक्शन है।
बस्तर से जगदलपुर परियोजना शुरू हो रही है।परमालकसा खरसिया रेल परियोजना फ्रेट कॉरिडोर में महत्वपूर्ण है। फ्रेट कॉरिडोर वेस्ट बंगाल से उड़ीसा छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा। आने वाले समय में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी से छत्तीसगढ़ में पैसेंजर मेल एक्सप्रेस की संख्या डबल हो जाएगी।

ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीडिया कर्मियों के साथ रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद, वरिष्ठ प्रचारक निरीक्षक शिवप्रसाद एवं रायपुर मंडल के जनसंपर्क कर्मी भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित रेल बजट में निम्न अनुसार है