टी-20 विश्व कप का हिस्सा होगी पाक क्रिकेट टीम लेकिन भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार

1 min read
Share this

नई दिल्ली। इसी सप्ताह शुरू होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिये पाकिस्तान ने अपना नजरिया साफ करते हुए एलान किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट का हिस्सा तो होगी लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। पाकिस्तानी सरकार ने टीम को विश्व कप में खेलने की मंजूरी दे दी है।

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को श्रीलंका में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के मध्य होने वाले मुकाबले हमेशा से ही काफी हाई वोल्टेज के होते है और ऐसे में सभी की नजरें इसी मैच पर होती हैं, लेकिन अब पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का साथ देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर जाने की धमकी थी। इस मामले में उन्हें आईसीसी ने भी हड़काया था। फिर नकवी ने कहा था कि वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अंतिम फैसला सरकार लेगी। सरकार ने पीसीबी को फैसला बता दिया है। पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, “पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”