लूटपाट और हिंसक वारदात करने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में
1 min read
Share this
जांजगीर। बीते सप्ताह पामगढ़ और शिवरीनारायण में पांच अलग-अलग स्थानों पर रॉड-डंडा लेकर आतंक मचाने व लूटपाट करने वाले गिरोह के सभी 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह ने लूटपाट और हिंसक वारदातों को अंजाम दिया था। जिनमें 13 लोग घायल हो गये थे।जिनमें दो घायलों की हालत अब भी नाज़क बताई जा रही है। गिरफ्तार किये गये 9 आरोपियों में से एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग का दुस्साहस दिखाया जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी 20 वर्ष से कम आयु के हैं
उल्लेखनीय है कि 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और शिवरीनारायण मे 5 स्थानो पर लूटपाट और गम्भीर रूप से मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें 13 आम लोग घायल हुए थे 2 अभी भी गम्भीर रूप से घायल हैं जिनका बिलासपुर और रायपुर के अस्पताल मे इलाज चल रहा है गंभीर रुप से घायल एक कोमा मे है।

29 जनवरी की रात 9 बजे के आसपास शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में आरोपीयों द्वारा मोटर सायकल सवार व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से घटना को अंजाम दिया गया।आरोपियों ने राह चलते एक घटना में दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप, पुनः दूसरी घटना में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन कुछ ही दूर आगे तीसरी घटना में अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से राड एवं डण्डा से बेरहमी से मारपीट की।
घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान ओप्पो, पोको एम-2 मोबाइल फोन एवं सिम सहित मोबाइल तथा नगदी राशि को लूटकर आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए इस प्रकार आरोपियों ने लगातार क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया !
थाना पामगढ़ क्षेत्र की घटना
इससे पूर्व इस गिरोह ने 27 जनवरी को रात्रि को विभिन्न स्थानों पर ग्राम मुडपार-भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी एवं वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर मां-बहन की गंदी गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की।इसी दिन ग्राम मे में रात्रि लगभग 22:50 बजे शुभम यादव एवं उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड एवं बेल्ट से मारपीट कर गंभीर भय उत्पन्न किया साथ ही ग्राम चेऊडीह, मधुकर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर हाथ-मुक्का, लात, बेल्ट व राड से मारपीट कर रेडमी मोबाइल एवं ₹10,000/- नगद लूटकर फरार हो गए।पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने उपरोक्त आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।
प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों का अपराध करने का तरीका अत्यंत सुनियोजित और क्रूर था। आरोपी एकत्रित होकर मोटरसाइकिलों से सुनसान एवं अंधेरे रास्तों पर घूमते थे और सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक वार करते थे, जिससे हत्या का प्रयास किया जाता था। हमले के बाद वे पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लेते थे।
इतना ही नहीं, वारदात के बाद भी रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सभी आरोपी एक साथ हमला कर देते थे। हर पीड़ित को सीधे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करना और फिर सामान लूट लेना इनका तयशुदा अपराध पैटर्न था। इस प्रकार लगातार एक के बाद एक लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम और उम्र निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 3 माह,मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल, नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 3 माह,रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 4 माह चारो निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण निवासी राहौद वार्ड नं. 1 थाना शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा,आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी राहौद डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा2 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक सन्नी तथा (मुठभेड़ मे पैर मे गोली लगी है ) रामनाथ बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से स्टील का राड – 4 नग,डण्डा 02 नग, बेल्ट 1 नग,KTM मोसा 2 नग,सीडी डिलक्स मोसा 1 नग,हीरो स्कूटी जूम एक्स टे 1 नग आरोपियों के मोबाईल -7 नग, लूटे गये मोबाईल 3 नग ,नगदी रकम 9000 जप्त किये ।
