विधायक सोनी ने महात्मा गाँधी को 78 वें निर्वाण दिवस पर किया नमन
1 min read
Share this
रायपुर। महात्मा गाँधी के 78 वें निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में टाउनहाल के प्रांगण में मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया, जिसमें पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने महात्मा गांधी को सादर नमन किया। संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल सहित राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजन उपस्थित थे।
