महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
1 min read
Share this
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार की सुबह बारामती में प्लेन क्रैश के कारण निधन हो गया। इस हादसे में अजित पवार के अलावा 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई है। विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे। डीजीसीए के मुताबिक़ हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।बारामती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान 2 हिस्सों में बंट गया और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया।अजित पवार की मौत से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हादसा इतना भयानक था कि प्लेन पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।
