भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश पहुंचे रायपुर
1 min read
Share this
रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान विमानतल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
