कानागांव शीतला मंदिर में तोड़-फोड़ व आगजनी से तनाव की स्थिति बनी

1 min read
Share this

कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत अंतागढ़ ब्लॉक स्थित कानागांव में शीतला मंदिर में तोडफ़ोड़ और आगजनी हुई है। अंतागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर देवी-देवताओं के आसन, डांग, डोली और अन्य सामग्री को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
घटना की जानकारी मिलते ही कानागांव के सरपंच अजय उइके ने आज शनिवार को पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। सरपंच अजय उइके ने बताया कि गांव की पेन व्यवस्था में मां शीतला को गांव की मालकिन माना जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना को ऐसे लोगों ने अंजाम दिया है जो गांव की परंपराओं और देवी-देवताओं को नहीं मानते। ग्रामीणों का संदेह धर्मांतरित व्यक्तियों पर है। यह घटना कांकेर के आमाबेड़ा में हुई हिंसक झड़प के बाद अंतागढ़ ब्लॉक में सामने आई है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

This will close in 0 seconds