संयंत्र में पानी टंकी फटने से 4 मजदूरों की मौत,अनेक घायल
1 min readShare this
नागपुर(महाराष्ट्र)। औद्योगिक क्षेत्र बूटीबोरी में स्थित एक सोलर पावर प्लांट में हुई दुर्घटना में 4 मजदूरों की मौत हो गई तथा 8 से अधिक मजदूर घायल हो गये हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस व मेडिकल की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया । जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कर दी है।
नागपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर बुटीबोरी एमआईडीसी फेज 2 स्थित अवाडा सोलर प्लांट में एक बड़े पानी का टैंक अचानक फट गया। इसकी जद में वहां पर मौजूद कई मजदूर आ गए। इनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई और 8 से अधिक घायल हो गए।घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानी पुलिस, दमकलकर्मी और आपातकालीन सेवाएं पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य में लग गए। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया गया। मृत शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

