November 27, 2026

खैरागढ़ की आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अवैध वसूली का मामला

1 min read
Share this

राजनांदगांव। खैरागढ़ के दाऊचौरा की रहने वाली आरटीआई कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी के खिलाफ मोहला-मानपुर पुलिस ने मोहला-मानपुर जिले के 52 से अधिक छात्रावासों के अधीक्षकों ने एक साथ अवैध वसूली की शिकायत करने क बाद उसके अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरटीआई कार्यकर्ता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ के दाऊचौरा की रहने वाली विजयलक्ष्मी खुद को आरटीआई एक्टिविस्ट बताती है। उसने मोहला-मानपुर जिले के 52 से अधिक छात्रावासों में सूचना के अधिकार के तहत कई जानकारी मांगी थी। इसके एवज में उसने हास्टल अधीक्षकों से 3-3 हजार रुपए की मांग की थी। एक्टिविस्ट की मांग पर अधीक्षकों ने सामुहिक रूप से राशि एकत्र कर एक लाख 68 हजार रुपए दिए। इसके बाद भी आरटीआई कार्यकर्ता अपनी जरूरतों के लिए और रुपए की मांग कर रही थी। परेशान होकर सभी अधीक्षकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मोहला पुलिस ने तत्काल उक्त महिला के खिलाफ धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरटीआई की आड़ में आरोपी महिला ने अधीक्षकों को कई मामलों में फंसाने की धमकी भी दी है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। जल्द ही उक्त महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

This will close in 0 seconds