November 27, 2026

अभनपुर के सोनपैरी गांव में 31 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन, मोहन भागवत होंगे शामिल

1 min read
Share this

रायपुर। अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में 31 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जहां मुख्य वक्ता के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शामिल होंगे। इसके साथ ही इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी।

This will close in 0 seconds