November 24, 2026

रेलवे कर्मचारियों के परिजनों को आरएसपी के तहत आर्थिक सहायता

1 min read
Share this

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), रायपुर मंडल एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच कर्मचारियों को विशेष वेतन पैकेज (SSP) लाभ प्रदान करने हेतु किए गए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत आरएसपी (RSP) दावा मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।
दिनांक 16.12.2025 को डीआरएम कॉन्फ्रेंस हॉल, डीआरएम कॉम्प्लेक्स, फाफाडीह, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 01 आकस्मिक मृत्यु प्रकरण एवं 4 प्राकृतिक मृत्यु प्रकरणों से संबंधित दावा राशि के चेक संबंधित परिवारजनों को प्रदान किए गए। चेक वितरण श्री दयानंद, मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री बजरंग अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर, श्री राहुल गर्ग, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/रायपुर तथा एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारीगण — श्री दीपक कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक, श्री आर. बी. सिंह, सहायक महाप्रबंधक एवं श्री सुरज सूद, शाखा प्रबंधक, एसबीआई/डब्ल्यूआरएस/रायपुर उपस्थित रहे।
आकस्मिक मृत्यु प्रकरण के अंतर्गत ₹1 करोड़ की राशि श्रीमती मनोरमा माणिक, पत्नी स्व. श्री चंद्रशेखर माणिक, पूर्व एसएसई/पी-वे/भिलाई को प्रदान की गई।प्राकृतिक मृत्यु प्रकरणों के अंतर्गत ₹10 लाख प्रति प्रकरण की राशि निम्नलिखित लाभार्थियों को प्रदान की गई
श्रीमती गज्जू रूपा, पत्नी स्व. जी. कोरमा राव, पूर्व टीएम, एसएसई/पी-वे/रायपुर के अधीनश्रीमती नीतू मंडल, पत्नी स्व. मधुकर मंडल, पूर्व वरिष्ठ लिपिक, एसएसई/सी एंड डब्ल्यू/दुर्ग के अधीनश्री शिव कुमार सिंह, पति स्व. बीना सिंह, पूर्व टेक्नीशियन-I, ईएलएस/भिलाई के अधीनश्री सी. सिद्धार्थ वरुण बोस, पुत्र स्व. सी. भवानी प्रसाद, पूर्व टेक्नीशियन-I, एसएसई (जी)/दुर्ग के अधीनयह पहल रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

This will close in 0 seconds