केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सुरक्षा बढ़ाई
1 min readShare this
*गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद भोपाल-दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा; बंगलों के सामने की बैरिकेडिंग*
भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। भोपाल में शिवराज सिंह चौहान बंगले के सामने शुक्रवार देर रात पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जेड प्लस सिक्योरिटी प्राप्त हैं। शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय को इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ाई गई है।शिवराज सिंह चौहान के भोपाल में 74 बंगला स्थित आवास बी-8 के चारों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। वहीं दिल्ली में भी शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एमपी के डीजीपी और दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) को शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पत्र भेजा है।

