November 24, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए ग्राहक सेवा एवं सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षण भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आयोजित

1 min read
Share this

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए ग्राहक सेवा एवं सॉफ्ट स्किल्स पर प्रशिक्षण भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आयोजित*

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों से सीधे संपर्क में रहने वाले फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, जो देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में से एक है, में आयोजित किया जा रहा है।

श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मार्गदर्शन में टिकट चेकिंग कैडर के लिए ग्राहक सेवा एवं सॉफ्ट स्किल्स पर पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक आईआईएम, रायपुर में किया गया है। इस प्रशिक्षण में बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों के कुल 45 टिकट चेकिंग कर्मचारियों का एक बैच सहभागिता करेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और आईआईएम, रायपुर के बीच यह सहयोग न केवल दोनों संस्थानों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे यात्रियों के साथ व्यवहार और सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है।

टिकट चेकिंग स्टाफ ने इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह व्यक्त किया है। उनके लिए यह प्रतिष्ठित संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने का पहला अवसर है, जो उनकी ग्राहक संतुष्टि क्षमता को सुदृढ़ करेगा तथा फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों के लिए आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स में और सुधार लाएगा।

श्री प्रवीण पाण्डेय, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, ने आशा व्यक्त की है कि जनता से नियमित रूप से संवाद करने वाले अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने से भारतीय रेल की छवि एवं सेवा मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

 

This will close in 0 seconds