November 25, 2026

तेज रफ्तार हाइवा-बाइक की टक्कर में बाईक सवार दो गंभीर

1 min read
Share this

कोंडागांव। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बनियागांव में रविवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में जहां बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के बनियागाव नेशनल हाईवे 30 पर हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार हाइवा की बाइक के साथ टक्कर हो गई, इस घटना में बाइक सवार युवक एवं पीछे बैठी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को आसपास के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। जहां पर दोनों घायलों की हालत नाजुक बताया जा रहा है। घटना के बाद हाइवा वाहन लेकर फरार हो गया, पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनो घायलों की पहचान नही हुई है।

This will close in 0 seconds