November 24, 2026

केशकाल घाट में दो बड़े ट्रेलरों की टक्कर से लगा जाम, 12 घंटे बाद यातयात हुआ बहाल

1 min read
Share this

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाट में एक बार फिर भारी जाम की स्थिति बन गई है, जिससे यात्रियों और परिवहन वाहनों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार सुबह घाट के 12 वें मोड़ पर दो बड़े ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद से पूरे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित होने से कुछ ही मिनटों में घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घाट में दोपहर 12 बजे तक फंसे रहे।
घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास में जुट गई, लेकन पुलिस की टीम को यातायात को दुरुस्त करने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ा, घाट संकरा और घुमावदार इलाका होने के कारण वाहनों को हटाना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ मार्ग को बहाल करने के लिए क्रेन और स्थानीय सहायता से ट्रेलरों को हटाने में लगभग 12 घंटे का समय लगा इसके बाद ही यातयात बहाल हो गया है।

This will close in 0 seconds