कोंडागांव की दो महिला खिलाडिय़ों इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

1 min read
Share this

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की दो महिला खिलाडिय़ों शोभा ढाकरे और नीता नेताम ने भूटान में आयोजित इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।बीती रात को दोनो खिलाड़ी वापस कोंड़ागांव पंहुचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल, श्रीलंका और भारत सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। दोनों खिलाडिय़ों ने कुल 110 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने अपने रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ कठिन अभ्यास को संतुलित करते हुए यह सफलता हासिल की।
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ दोनों खिलाड़ी अपने-अपने व्यवसायों में भी आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। शोभा ढाकरे कोंडागांव में एक ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं, जबकि नीता नेताम एक बेकरी चलाती हैं और एक सफल उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। शोभा 45 वर्ष की हैं और उनका बॉडी वेट 62 किलोग्राम है। वह कोंडागांव के फॉरेस्ट कॉलोनी (नाका) की निवासी हैं। उन्होंने इससे पहले 4 राज्य स्तरीय और 1 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय खेल था, जिसमें उन्होंने सीधे स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। जबकि नीता नेताम 31 वर्ष की हैं और उनका बॉडी वेट 64.58 किलोग्राम है। वह कोंडागांव के शहीद भगत सिंह वार्ड 18, सरगीपाल पारा की निवासी हैं।

This will close in 0 seconds