महामहिम राष्ट्रपति के सरगुजा प्रवास के दौरान संम्पूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

1 min read
Share this

अम्बिकापुर। भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिला सरगुजा प्रवास पर 20 नवम्बर 2025 को आगमन प्रस्तावित है। महामहिम राष्ट्रपति का जिला सरगुजा प्रवास के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें प्रवास के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर सरगुजा सुनिल कुमार नायक तथा सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु सहायक नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार अग्रवाल एवं आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला को नियुक्त किया गया है।