पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम रही नाज, द्वितीय अदिति व तीसरा स्थान हासिल की टी. महिष्मा ने
1 min read
Share this
रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कम्प्यूटर विभाग के द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत नए विषयों से टॉपिक का चयन करते हुए हेल्थ एंड हाइजीन, साइबर सिक्योरिटी, एल्गोरिथम, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा स्ट्रक्चर जैसे विषयों का चुनाव करते हुए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा लोगों से अपने-अपने अनुभव साझा किए। कम्प्यूटर डिपार्टमेंट के इस आयोजन में प्रथम स्थान पर नाज़ फातिमा जिसका विषय था ऑनलाइन गेमिंग और साइबर रिस्क, द्वितीय स्थान पर अदिति तिवारी विषय था इको सिस्टम और उसके प्रकार, तृतीय स्थान पर टी. महिष्मा विषय था जावा की विशेषताएं। कुल 28 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शा.नागार्जुन साइंस कॉलेज रायपुर की कंप्यूटर विज्ञान विभाग की डॉ.किरण बाला दुबे मौजूद थी।
