लोधेश्वरधाम में 9 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह एवम युवक-युवती परिचय सम्मेलन

1 min read
Share this

00 रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे अभा लोधी-लोधा-लोध राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा
00 वार्षिकोत्सव एवम स्मारिका का विमोचन के साथ होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
रायपुर। लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ़ एवं अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध राष्ट्रीय महासभा नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह, वार्षिकोत्सव, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन 9 नवंबर रविवार को किया गया है। सभी कार्यक्रम कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा के पास लोधेश्वरधाम परिसर में होगा।
लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ़ के सचिव प्रहलाद दमाहे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा (उत्तर प्रदेश) से विधायक श्री विपिन कुमार वर्मा, सभापति उत्तर प्रदेश शासन (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) होंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में वृंदावन धाम से अमृतवाणी एवं शिवपुराण वाचक दीदी ममता किशोरी लोधी शामिल होंगी, जो इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक और प्रेरणादायी प्रवचन देंगी। इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी होगा, जिसमें देशभर से विवाह योग्य युवक-युवतियां शिरकत करेंगे। सम्मेलन के दौरान समाज की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष को विशेष बनाने के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैें। इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, महिलाएं और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहेंगे।