May 4, 2026

लीलेझर में तालाब के गहरे पानी में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत

1 min read
Share this

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलेझर में तालाब में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्रहास कोरेटी (7) और सूर्यकांत परतेती (9) के रूप में हुई है, दोनों ममेरे भाई थे।
दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे, खेलते-खेलते दोनों गांव के तालाब तक पहुंच गए और नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। तालाब में मौजूद एक महिला ने बच्चों को डूबते देखा और मदद के लिए शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और फौरन चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी, जहां डूबने से मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। चारामा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।