वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण कल से
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कल से घर-घर गणना चरण की शुरुआत होगी जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रक्रिया में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता परिचय पत्र का सत्यापन करेंगे। इसे लेकर आज सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों को सोमवार को ट्रेनिंग दी गई।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सीईओ यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिन मतदाताओं का नाम साल 2003 के एसआईआर में है, उन्हें दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि असुविधा होने पर बीएलओ मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से मदद ले सकते हैं।
