पंडवानी गायिका पद्मभूषण तीजन बाई एम्स में भर्ती

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका व पद्मभूषण तीजन बाई की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोपहर रायपुर एम्स में लाकर भर्ती किया गया। उनके साथ डा. शिखर अग्रवाल और स्टाफ भी पहुंचा है। उल्लेखनीय हैं कि तीन दिन पहले रायपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई को फोन कर उनका हाल-चाल जाना था।