December 13, 2025

6 नवंबर से पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य

1 min read
Share this

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) ने हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए।

इसलिए पुलिस 4 साल से ज्यादा उम्र के हर वाहन चालक और पिलियन राइडर के खिलाफ (सिख को छोड़कर) सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है। हेलमेट की अनिवार्यता पहले से है, लेकिन मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में होने वाली मौत का ग्राफ कम करने के लिए अब प्रदेशभर में 15 दिन का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

एडीजी पीटीआरआई मोहम्मद शाहिद अबसार की ओर से जारी निर्देश के तहत यदि चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी ने किसी बिना हेलमेट पहने व्यक्ति को यूं ही जाने दिया तो उसकी जवाबदारी पुलिसकर्मी की होगी। फिलहाल 23 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पुलिस लोगों को हेलमेट समेत ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जरूरत समझाएगी। इसके बाद 6 नवंबर से सख्ती शुरू करेगी।