जबलपुर-रायपुर इण्टरसिटी सहित तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
1 min read
Share this
रायपुर। रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए *पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली जबलपुर-रायपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी एवं रानी कमलापति-आधारताल इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में चार दिनों के लिए अतिरिक्त कोच* लगाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए निश्चित रूप से राहत प्रदान करेगा।
1) गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर इण्टरसिटी ट्रेन*म में प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर स्टेशन से दिनांक 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 01 वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा।
2) गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से दिनांक 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक तक द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा।
*3) गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-आधारताल इण्टरसिटी ट्रेन* में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से *दिनांक 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 01 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगेगा ।
