बेल्जियम की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को भारत को प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दी
1 min read
Share this
नई दिल्ली।बेल्जियम की कोर्ट द्वारा चोकसी को भारत को प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दिये जाने के साथ ही पीएनबी घोटाले के भगोड़े कारोबारी आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि चोकसी की प्रत्यर्पण प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई कानूनी बाधा नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया से कोई आपत्ति नहीं है।
बेल्जियम की कोर्ट ने अप्रैल में मेहुल चोकसी की गिरफ्तार को सही ठहराया था। अब कोर्ट ने कहा कि चोकसी बेल्जियम का नागरिक नहीं है, बल्कि वह विदेशी नागरिक है। उसपर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। यही कारण है चोकसी के प्रत्यर्पण को सही माना जा सकता है।
