ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने
1 min read
Share this
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए हैं। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को यह उपाधि दी। रक्षा मंत्री और थल सेना अध्यक्ष की मौजूदगी में नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई। नीरज इस दौरान सेना की वर्दी में नजर आए।
इस साल मई में रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए नीरज के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने की जानकारी दी गई थी। अधिसूचना में कहा गया था, प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति हरियाणा के पानीपत के गांव और डाकघर खंडरा के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान करती हैं।
