दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
1 min read
Share this
*फ्लाइट में कैंसर पीड़ित मरीज की बिगड़ी तबीयत अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ा*
रायपुर। गुरुवार की रात दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई इसकी मुख्य वजह क्राफ्ट में सवार कैंसर पीड़ित युवक था जिसकी एकाएक तबीयत खराब होने पर यह लैंडिंग हुई।युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार पश्चिम बंगाल के बर्दवान का रहने वाला गौतम बाउड़ी ब्लड कैंसर से पीड़ित था। वह इलाज के लिए गुरुवार की रात दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट से मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहा था। फ्लाइट में एकाएक तबीयत खराब हुई और वह बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद रायपुर के हवाईअड्डे में गुरुवार की आधी रात आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति प्राप्त होते ही रात को आनन फानन में फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। रायपुर एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई, फिर माना स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
