खून से लथपथ मिली स्टाफ नर्स की लाश, संदेही युवक हिरासत में
1 min read
Share this
रायपुर। लालपुर के एक मकान में खून से लथपथ स्टाफ नर्स की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोपहर पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रियंका मूलत: चिरमिरी की रहने वाली है और टिकरापारा के इस घर में एक अन्य सहेली के साथ किराए पर रह रही थी। उसकी सहेली सरोज यादव भी स्टाफ नर्स है जो रात ड्यूटी पर गई थी। सुबह ड्यूटी से वापस आई तो देखा प्रियंका फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हुई है। मकान मालिक को सूचित कर उनकी मदद से अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटना स्थल की प्रारंभिक जांच और मकान मालिक, रूम मेट से पूछताछ करने पर पता चला है कि प्रियंका का अपने ब्वॉयफ्रेंड (नाम सामने नहीं आया है) के साथ कुछ दिनों से अनबन चल रहा था। इस घटना के पीछे इसे पुलिस अहम कारण मान रही है। अनबन से नाराज़ युवक, कल रात कब घर आया, किस चीज से हमला किया यह जांच चल रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज खंगालने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
मकान मालिक के एक सदस्य का कहना था कि चूंकि दोनों लड़कियां रहती थी इसलिए उनसे बोलचाल कम ही होती रही। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है। और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं पुलिस ने दोपहर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही युवक को हिरासत में लिया गया है।
