नटवर गोपीकृष्ण नेशनल नृत्य अवार्ड में संत ज्ञानेश्वर की अदिति भरतनाट्यम में तृतीय

1 min read
Share this

रायपुर। रंगमंदिर में हुए 18 वें नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवार्ड्स में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की अदिति बाघ ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति देकर स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हैदराबाद, विशाखापट्टनम, दिल्ली, दुर्ग, भिलाई और रायपुर सहित विभिन्न शहरों से आए लगभग 220 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को ऊर्जा और रंगों से भर दिया। कार्यक्रम का आयोजन आल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन ने किया था।
दो से 12 अक्टूबर तक 11 दिवसीय यह उत्सव देशभर के संगीत और नृत्य कलाकारों के लिए अच्छा मंच साबित हो रहा है। इन 11 दिनों में अब तक तीन हजार से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका रचना तिवारी ने बताया कि अदिति बाग की भरतनाट्यम की प्रस्तुति अन्‍य प्रतिस्‍पर्धियों की तुलना में बेहतरीन रही। जिसे निर्णायकों ने भी मुक्‍तकंठ से सराहा।