November 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे व नए विस भवन के लोकार्पण के संबंध में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

1 min read
Share this

00 विधानसभा अध्यक्ष सिंह, मुख्यमंत्री साय, मंत्रीगण, विधायकगण एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी थे मौजूद
रायपुर। नए विधान सभा भवन के लोकार्पण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर आगमन अवसर की आवश्यक तैयारियों पर चर्चा के लिए मंगलवार को विधानसभा सभा भवन स्थित मुख्य समिति कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, अजय चन्द्राकर, प्रबोध मिंज, अनुज शर्मा,भावना बोहरा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, पंचायत निहारिका बारिक सिंह, सचिव, लोक निर्माण विभाग, डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा वित्त विभाग, शासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर आगमन पर आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नवीन विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा । बैठक में नवीन विधानसभा भवन, सितंबर तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में तय किया गया कि विभागों की जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय से कार्य पूर्ण किया जाना है। बैठक मे लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी, संस्कृति विभाग और चिप्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

This will close in 0 seconds