November 27, 2026

महाकाल यात्रा सकुशल लौटी,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

1 min read
Share this

राजनांदगांव। द्वारका-सोमनाथ की पावन यात्रा पर निकली राजनांदगांव महाकाल यात्रा सकुशल वापस लौट आई। यात्रा के दौरान जाते और आते समय विभिन्न स्थानों पर बाबा महाकाल के भक्तों ने श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया।
यात्रा के दौरान जाते समय बडनेरा, अकोला राजकोट, बड़ौदा और अहमदाबाद में श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। वहीं, द्वारका पहुंचने पर और वापसी के दौरान राजकोट बड़ौदा अकोला एवं बडनेरा, जामनगर में भी महाकाल भक्तों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
शहर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर गौरी नगर एवं स्टेशन पारा के संजीव बघेल व उनकी टीम के महाकाल भक्तों ने फूल-मालाओं और “जय महाकाल” के जयघोष के साथ यात्रियों का स्वागत किया।


चेयरमैन राजा माखीजा, समाजसेवक भावेश अग्रवाल, सिंधी पंचायत के अनिल तेजवानी, राजेश तेजवानी, मुरली फगवानी, कमल पंजवानी सहित अनेक सामाजिक बंधु स्वागत में उपस्थित रहे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से मुरलीधर सोमानी ने भागीदारी निभाई।
यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पत्रकार बंधुओं और रेलवे प्रशासन ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
महाकाल यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

This will close in 0 seconds