आतंकी साजिश को अंजाम देने से पूर्व 5 आतंकी गिरफ्तार

1 min read
Share this

नई दिल्ली। दिल्ली स्पेशल सेल ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना पर पांच आतंकियों को दिल्ली मध्यप्रदेश,हैदराबाद और झारखंड से गिरफ्तार किया है। ये आतंकी किसी घटना को अंजाम देते उससे पूर्व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर अपने शिकंजे में ले लिया।

देशभर में कल बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था. अब इस मामले में फिर से बड़ी कामयाबी मिली है. आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में दो आफताब और सूफियान को दिल्ली से पकड़ा गया है, जो कि मुंबई के रहने वाले हैं। वहीं तीसरा आतंकी अशहर दानिश को रांची के तबराक लॉज से गिरफ्तार किया गया, जहां 2025 से छात्र बनकर छुपा हुआ था. एक आतंकी हैदराबाद और एक मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की छापेमारी के दौरान अशहर दानिश के पास से एक पिस्टल और कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं। मामले की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि सभी गिरफ्तार आतंकी ISIS के स्लीपर मॉड्यूल सेल से जुड़े हुए हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरोह के लीडर की पहचान दानिश के रूप में हुई है। वह मॉड्यूल गजवा का लीडर था। उसका कोड नाम सीईओ था। पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में आइईडी ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाला बारूद व अन्य संदिग्ध सामान और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस की जांच में पाक हैंडलर आधारित पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। बताया कि एक झारखंड, दो दिल्ली, एक तेलंगाना और एक मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों की पहचान लीडर अशरफ दानिश, टारगेट किलर आफताब अंसारी, सूफियान अबु बकर, कामरान कुरैशी और उज़ैफा के रूप में हुई है। इनमें से कोई भी अभी तक पाकिस्तान नहीं गया है लेकिन, ये पाक हैंडलर गिरोह बताया जा रहा है।