हथबंद स्टेशन पर दैनिक यात्रियों ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए मंडल रेल प्रबंधक का तिलक लगाकर अभिनंदन किया

1 min read
Share this

रायपुर। सोमवार को रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा दाधापारा से रायपुर के मध्य निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जब वह हथबंद स्टेशन पर उतरे तो दैनिक यात्रियों ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के ठहराव के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और तिलक लगाकर अभिनंदन किया। दैनिक यात्रियों ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया एवं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का हथबंद स्टेशन पर ठहराव होने से दैनिक यात्रियों ने बताया कि दैनिक जीवन में परिवार को अधिक समय देने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली लगभग 52 ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल के बिल्हा रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर नागपुर इंटरसिटी, सारनाथ, शालीमार एवं शिवनाथ एक्सप्रेस को ठहराव दिया गया है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव हथबंद में दिया गया है, एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव देवबलोदा चरौदा में दिया गया है।

1 सितंबर  को पहली बार हथबंद रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के रुकने पर दैनिक यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया था स्थानीय नागरिकों ने उक्त स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव से नौकरीपेशा लोगों को, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए रायपुर शहर आने वाले युवाओं को, व्यापार के सिलसिले में आने जाने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा हो गया हैं ।