यमुना में बढ़ते जलस्तर के चलते ओल्ड आयरन ब्रिज पर यातायात बंद
1 min read
Share this
नई दिल्ली। स्थानीय जिला प्रशासन ने यमुना नदी में निरंतर बढ़ जल स्तर को देखते हुए दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने लोहे के पुल (ओल्ड आयरन ब्रिज) पर मंगलवार को शाम 4 बजे से यातायात व सार्वजनिक आवाजाही के लिए आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। इसके बंद होने से शहर के अनेक क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। यह कदम नदी के बढ़ते जल स्तर से उत्पन्न होने वाली संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है।
पुराने लोहे के पुल पर दोनों दिशाओं से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह पुल दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों जैसे कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, रेड फोर्ट, शाहदरा, सीलमपुर, और पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बंद होने से शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है।
