केसी आर ने अपनी बेटी को निकाला पार्टी से
1 min read
Share this
हैदराबाद। पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करना के कविता को भारी पड़ गया। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी बेटी के कविता के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया।
मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति(बीआरएस) से निकाल दिया गया है। खबर है कि पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के चलते उनके खिलाफ यह ऐक्शन लिया गया है।बीआरएस का कहना है कि कविता का मौजूदा व्यवहार और उनकी तरफ से की जा रहीं गतिविधियां पार्टी की छवि को खराब कर रही थीं, जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष केसीआर ने तत्काल प्रभाव से कविता को निलंबित करने का फैसला किया है।
