सीआरपीएफ के जवानों ने उपयोगी झूला पुल का किया निर्माण

1 min read
Share this

बीजापुर। जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने और सुविधाओं के लिए झूला पुल का निर्माण किया है। बाढ़ के दौरान दर्जन भर से अधिक गांवों के ग्रामीण एवं इस इलाके में पदस्थ शिक्षक इसी झूला पुल के भरोसे आना-जाना किया करते हैं ।
दरअसल यह पुल बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित गंगालूर इलाके के पालनार-तोड़का क्षेत्र में बनाया गया है। इसके पहले ऐसे इलाको में नक्सलियों की मदद से ग्रामीण इस तरह के पुल तैयार किया करते थे । वहीं पालनार और तोड़का इलाके को जोडऩे के लिए पुल का निर्माण कार्य जारी है। फिलहाल सीआरपीएफ के जवानों ने झूला पुल का निर्माण कर ग्रामीणों और शिक्षकों को बड़ी राहत दी है।