अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव 800 लोगों की मौत और 2500 घायल; सैकड़ों घर हुए जमींदोज
1 min read
Share this
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दौरान 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 2500 से अधिक लोग बुरी तरह से जख्मी हैं अनेक मकान जमींदोज हो गए। भूकंप का असर पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई।

अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 800 लोगों की मौत हो गई और 2500 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था. इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी. भूकंप से कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने बताया किपूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है. सबसे ज्यादा तबाही दूरदराज के कुनार प्रांत में हुई है। कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए। मौके पर राहत और बचाव अभियान चल रहा है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भी इसे 6.0 तीव्रता का बताया, जो रिक्टर स्केल पर मध्यम लेकिन उथले भूकंप को दर्शाता है। यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर आया, जो पाकिस्तान सीमा के पास है। बड़ें भूकंप के बाद इलाके में 12 ऑफ्टरशॉक और आए। ज्यादातर रिक्टर पैमाने पर 3 तीव्रता के थे।
