जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था का स्थापना दिवस व सम्मान समारोह कल

1 min read
Share this

रायपुर। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था का स्थापना दिवस व सम्मान समारोह कल यानी 2 सिंतबर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में शाम 5 बजे से मनाया जायेगा। संस्था ने 9 साल का अपना शानदार सेवाभावी सफर पूरा कर लिया है। संस्था के सरंक्षक अजय शर्मा,अध्यक्ष श्रीमती सुषमा तिवारी,सचिव ममता शर्मा,सलाहकार श्रीमती सुमन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के सदस्यों व आमंत्रित कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शहर के प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं व विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महती भूमिका निभा रहे विशिष्टजनों का सम्मान भी किया जायेगा।
स्थापना दिवस व सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक राजेश मूणत होंगे। अध्यक्षता रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रुप में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार श्रीमती सविता पाठक,समाजसेविका श्रीमती आभा मिश्रा,पार्षद दीपक जायसवाल,ब्राम्हण समाज दुर्ग-भिलाई के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश पांडेय उपस्थित रहेंगे।