नक्सलियों के हाथों मारे गए शिक्षादूत कल्लू ताती का किया गया अंतिम संस्कार

1 min read
Share this

बीजापुर। जिले में नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती कल शाम स्कूल से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। नेन्द्रा प्राथमिक शाला के शिक्षादूत कल्लू ताती का अपहरण कर नक्सलियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी। कल्लू ताती मूल रूप से तोड़का गांव के निवासी थे।
इस घटना के बाद से सिर्फ गांव में ही नहीं, बल्कि उस इलाके में पदस्त सभी शिक्षादूतों में दहशत व्याप्त है। आलम यह है कि अब शिक्षादूत सरकार से सुरक्षा की मांग करने लग गए हैं। यही नहीं बल्कि अब वे स्कूल जाने से भी भय खाने लगे हैं। इसी दहशत के बीच आज रविवार को नक्सलियों के हाथों मारे गए शिक्षादूत कल्लू ताती का तोड़का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अब तक बीजापुर और सुकमा में कुल 7 शिक्षादूत नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं।