स्मृति पुस्तकालय योजना: सुश्री मंजू चौबे ने जिला प्रशासन को पुस्तकें दान की
1 min read
Share this
*ज्ञान के अभियान में आमजन की भागीदारी, अब तक 2 हजार पुस्तकें दान*
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गुढियारी निवासी पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत सुश्री मंजू चौबे ने जिला प्रशासन को एसएससी, इंजीनियरिंग सहित अन्य पुस्तकें दान की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन आईएएस ने यह पुस्तकें ग्रहण की तथा दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा लगभग 2 हजार पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंद के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। पुस्तकें दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।
