अग्रवाल सभा ने गठित किया कोटा मोहल्ला समिति में नये पदाधिकारी
1 min read
Share this
रायपुर। अग्रवाल सभा के पुन: अध्यक्ष बनने के बाद विजय अग्रवाल ने 19 मोहल्ला समितियों में नये पदाधिकारियों की घोषणा करना शुरु कर दिया है। इसी के तहत कोटा मोहल्ला में नये पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें संयोजक आनंद अग्रवाल, सहसंयोजक अमित अग्रवाल, शिव अग्रवाल, युवा मंडल संयोजक आशीश अग्रवाल, सहसंयोजक सीए मनीष अग्रवाल, महिला मंडल संयोजिका सीए सुनीता अग्रवाल, सह संयोजिका शालू केडिया, युवती मंडल संयोजिका सिया अग्रवाल, सह संयोजिका आरोही अग्रवाल शामिल है। इस अवसर पर कैलाश मुरारका, कमल अग्रवाल के साथ समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
