May 5, 2026

रायपुर जेल में ही रहेगा सूर्यकांत तिवारी

1 min read
Share this

रायपुर। कोयला घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में रायपुर की जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को दूसरे जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। जेल प्रशासन की ओर से रायपुर की स्पेशल कोर्ट में लगाई गई अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया। दरअसल अर्जी में कहा गया था कि सूर्यकांत जेल के भीतर काफी उत्पात मचा रहा है। जिससे अन्य कैदियों को परेशानी हो रही है। पहले कहा जा रहा था कि सूर्यकांत को अंबिकापुर जेल शिप्ट किया जा सकता है लेकिन अर्जी खारिज हो जाने के बाद अब यह संभावना खत्म हो गई है। बता दें कि इसी मामले में गिरफ्तार कुछ प्रशासनिक अधिकारियों को जमानत मिल गई है लेकिन उन्हे प्रदेश से बाहर रहना पड़ रहा है।