प्रियंका व कुछ सांसदो ने छग में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में किया प्रदर्शन
1 min read
Share this
नई दिल्ली-रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसद हिबी ईडेन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एन के प्रेमचंद्रन और कई अन्य सदस्यों ने छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने ‘ईसाइयों पर अत्याचार बंद करो’ के नारे लगाए।
केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “केरल की कुछ ननों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया। दोनों पर उन अपराध का आरोप लगाया गया जो उन्होंने किया ही नहीं। उनके साथ मारपीट की गई और फिर छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। हम अल्पसंख्यकों पर इस तरह के हमलों का विरोध कर रहे हैं।”
