होटल रेस्टोरेंट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को गैर बोतलबंद निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य
1 min read
Share this
*नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा सभी जोनो की टीमो के साथ जनजागरूकता हेतु स्टीकर लगाये जा रहे*
रायपुर । छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसा रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और सभी जोनो के नगर निवेश विभागो की टीमो द्वारा निगम क्षेत्र में वॉटर फॉर ऑल नि:शुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार अभियान प्रारम कर दिया गया है। इसके तहत हर होटल, रेस्टोरेट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को गैर बोतलबंद निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बोतल बंद पानी केवल तभी परोसा जाए जब ग्राहक स्वयं स्पष्ट रूप से अनुरोध करें। इस संबंध में रायपुर जिला कॉल सेंटर के नंबर 9977225564 पर समस्या या शिकायत हेतु कोई भी नागरिक संपर्क स्थापित कर सकता है।
इस हेतु शासन के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में तैयार किये गये जन जागरूकता स्टीकर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेश उडनदस्ता एवं निगम जोन नगर निवेश की टीमो ने जनजागरण हेतु लगाना प्रारंभ कर दिया है।
इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम द्वारा बैजनाथपारा के होटल हैदराबाद, होटल नूरजहा, नूरजह नूरजहा प्राइम, मालवीय रोड स्थित होटल मद्रासी सहित सभी 10 जोनो की टीमो द्वारा नगर निवेश विभाग के उप अभियंताओं की उपस्थिति में अनेक होटल रेस्टोरेट ढाबो कैफे अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो मे निशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार जनजागरूकता स्टीकर लगवाये गये।
