अजमेर स्वर्ण रजत अर्पण कलश का हुआ आगमन

1 min read
Share this

रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में स्वर्ण रजत समर्पण महोत्सव मनाया जाएगा । प्रथम दादागुरुदेव 1 लाख 30 हजार नूतन जैन निर्माता श्री जिनदत्त सूरीश्वर जी की आस्थास्थली अजमेर के जीर्णोद्धार नूतन श्री वासुपूज्य स्वामी जिनालय व श्री जिनदत्त सूरीश्वर जैन दादाबाड़ी के प्रथम शिला स्थापन महोत्सव के वाशक्षेप व धन सुकृत्य कलश का आगमन चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी , रायपुर में गुरुवार 31 जुलाई को रात्रि इक्तिसा जाप के समय होगा। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने कहा कि अजमेर दादाबाड़ी के प्रथम शिला रोपण में सोना चांदी अर्पण करने का सुअवसर उपस्थित हुआ है ज्यादा से ज्यादा धन का सुकृत्य में उपयोग करें।