सावन क्वीन बनी भावना, श्री राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता में पूजा व पूनम आई प्रथम
1 min read
Share this
रायपुर। हरियाली तीज के अवसर पर वृंदावन की गोपी थीम पर श्री श्याम सत्संग महिला मंडल की महिलाओं ने जवाहर नगर के अग्रसेन भवन में हरियाली तीज मनाया। जहां सावन क्वीन का खिताब भावना अग्रवाल को दिया गया वहीं श्री राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता में पूजा अस्थान एवं पूनम खरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल ने बताया कि सभी महिलाएं वृन्दावन की गोपिया बनकर आई थी और राधे – राधे करते हुए रेम्प वाक किया। सभी गोपियो में प्रथम स्थान पर निधि सरावगी एवं द्वितीय स्थान पर अंशुल अग्रवाल रही। वहीं श्री राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा अस्थान एवं पूनम खरे आई। द्वितीय स्थान पर बिंदिया अग्रवाल एवं पूजा शर्मा रही। श्री कृष्ण सुदामा नाटक में रंजू संगी प्रथम रही। वहीं सावन क्वीन का खिता भावना अग्रवाल को दिया गया। द्वितीय स्थान पर माही अग्रवाल व तीसरा स्थान पायल अग्रवाल ने हासिल किया। इस दौरान सभी महिलाओं ने सावन झूले का आनंद भी लिया। इस अवसर पर श्याम सत्संग महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सरावगी, उपाध्यक्ष माया मुरारका, सचिव राजश्री, कोषाध्यक्ष बॉबी जैन, प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल के अलावा अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
